प्रतिभा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्रों को किया सम्मानित

प्रतिभा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्रों को किया सम्मानित

कटिहार रामन्या फाउंडेशन की ओर से रविवार को प्रतिभा छात्रावृति परीक्षा में सफल बच्चो को सम्मानित किया गया. यह सम्मान समारोह प्रतिभा पब्लिक स्कूल मिचाईबारी में आयोजित की गयी. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल के निदेशक निखिल कुमार झा, अतिथि समता ग्रामीण विकास के सचिव किशोर कुमार मंडल, परिमल फाउंडेशन के प्रोग्राम हेड मनीष कुमार सिंह एवं संस्था के निदेशक राम सिंह में संयुक्त रूप से सफल बच्चों को मोबाइल टैब, 600 से 1500 रुपए तक की छात्रवृति एवं 300 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र दिया गया. जानकारी दी गयी कि एक वर्ष तक सभी बच्चों को फ्री ऑनलाइन शिक्षा भी दिया जायेगा. रामन्या फाउंडेशन के निदेशक राम सिंह ने रामन्या प्रतिभा छात्रवृत्ति परीक्षा को विस्तार से बताते हुए आगामी छात्रवृत्ति स्लैब में किए परिवर्तन की भी जानकारी दी. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निखिल कुमार झा ने बच्चो को इस तरह के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा बच्चो को सम्मलित होने का आग्रह करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिए. जिले में न्यू दीप पब्लिक स्कूल अमला टोला कटिहार से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अवेदा फरहीन पिता अमज़द हुसैन एवं छात्रा कुरैशा खातून पिता जहांगीर तथा अन्य सभी छात्रों को अतिथियों ने टेबलेट फोन, राशि तथा सर्टिफिकेट प्रदान किया. अतिथियों ने रामन्या फाउन्डेशन द्वारा आयोजित इस प्रतिभा छात्रवृति परीक्षा का सराहना करते हुए कहा कि इस फाउंडेशन ने पिछले कई वर्षो से मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखण्ड राज्य के विभिन्न जिलो में प्रतियोगिता के माध्यम से आये सभी बच्चों में प्रतियोगिता की भावना व पढ़ाई को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है. सफल आयोजन में फाउंडेशन के प्रोजेक्ट हेड राजकिशोर भगत, मैनेजर शंभू कुमार, जोनल हेड अविनाश कुमार, सहायक प्रोजेक्ट हेड कुंदन कुमार, प्रखंड समन्वयक गौरव कुमार, धीरज कुमार, कमल कुमार, परमानन्द कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >