महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण कोछात्राओं को किया जागरूक

महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण कोछात्राओं को किया जागरूक

कटिहार एसपी के निर्देश पर महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर महिला शक्ति दल की महिला पुलिस पदाधिकारी कर्मियों ने बीएमपी विद्यालय में शुक्रवार को महिला पुलिस पदाधिकारी ने छात्राओं के बीच जन-संवाद किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपराध व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला थाना अध्यक्ष, एससी एसटी थाना के मिनी कुमारी, परिचारी अनुपम कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी बीएमपी 7 विद्यालय में पहुंचे तथा छात्राओं के साथ जनसंवाद किया. जिसमें महिला पुलिस पदाधिकारी ने छात्राओं के साथ होने वाले किसी भी प्रकार की अपराधिक घटनाओं को लेकर अविलंब पुलिस को सूचित करने की बात कही. छात्राएं के साथ छेड़खानी, बदतमीजी, अभद्रता, छींटाकशी या उनके साथ किसी प्रकार की अपराधिक घटना पर आवाज उठाने की बात कही. महिला पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि अगर इस मामले में चुप रहते हैं तो आरोपियों की और हिम्मत बढ़ेगी. इसलिए आवश्यक है कि वैसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए. पुलिस पदाधिकारी ने यह भी कहा कि इस मामले में आपकी सारी सूचना गोपनीय रखी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >