पंचायत चुनाव 2026: चुनाव की तैयारी को राज्य निर्वाचन आयोग का निर्देश जारी

पंचायत चुनाव 2026: चुनाव की तैयारी को राज्य निर्वाचन आयोग का निर्देश जारी

– 27 अप्रैल को होगा प्रपत्र एक के प्रारूप का प्रकाशन प्रतिनिधि, कटिहार पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किया है. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को कहा है कि गठित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में वर्ष 2011 की जनगणना के प्रासंगिक आंकड़ों को प्रविष्टि करते हुए वर्ष 2015 में प्रपत्र एक का प्रकाशन किया गया था जिसके आधार पर वर्ष 2016 के निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी के सभी पदों पर आरक्षण का निर्धारण किया गया था. उल्लेखनीय है कि नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल करते हुए कतिपय नगर निकाय अधिसूचित किये गए है. जिसके कारण पूर्व प्रकाशित क्षेत्रों एवं जनसंख्या में परिवर्तन हुए होगें. इसके आलोक में पंचायत आम निर्वाचन 2026 संपन्न कराये जाने के लिए आरक्षण निर्धारण के लिए वर्ष 2011 की जनसंख्या के प्रासंगिक आंकड़ों के साथ पुनः नये सिरे से प्रपत्र एक का प्रकाशन कराये जाने का निर्णय आयोग स्तर पर लिया गया है. प्रपत्र एक की तैयारी अन्तर्गत सभी कार्य डिजिटल माध्यम से किया जायेगा. इसी क्रम में सर्वप्रथम प्रपत्र एक तैयार किये जाने वाले सभी पदों यथा जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया, ग्राम कचहरी सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम कचहरी पंच को दो वर्गों में वर्गीकृत किया जायेगा. इस तरह तैयार करेंगे प्रपत्र एक आयोग की ओर से जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि पहले भाग जिसमें वर्ष 2015 में प्रकाशित प्रपत्र एक के क्षेत्रों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है. पहले भाग अन्तर्गत सभी पदों यथा जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया व ग्राम कचहरी सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम कचहरी पंच के प्रपत्र एक का प्रकाशन पूर्व प्रकाशित प्रपत्र एक के अनुसार किया जायेगा. ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम कचहरी पंच के प्रपत्र एक के प्रकाशन के क्रम में जनसंख्या के आंकड़ों, संबंधित राजस्व ग्राम एवं चौहद्दी की प्रविष्टि वर्ष 2015 के प्रकाशित प्रपत्र एक के समरूप किया जायेगा. ग्राम पंचायत मुखिया व ग्राम कचहरी सरपंच के प्रपत्र एक की जनसंख्या एवं राजस्व ग्राम, संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम कचहरी पंच पद के लिएप्रविष्ट किये गए आंकडों के आधार पर स्वतः प्रदर्शित होगा. ठीक उसी प्रकार पंचायत समिति सदस्य पद का प्रपत्र एक की जनसंख्या संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम कचहरी पंच पद को लेकर प्रविष्ट किये गए आंकड़ों के आधार पर स्वतः प्रदर्शित होगा एवं जिला परिषद सदस्य पद का प्रपत्र एक की जनसंख्या संबद्ध सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत मुखिया व ग्राम कचहरी सरपंच पद के प्रपत्र एक के कुल जनसंख्या के आधार पर स्वतः प्रदर्शित होगा. नगर निकाय वाले क्षेत्र में होगा बदलाव आयोग के अनुसार दुसरा भाग जिसमें वर्ष 2015 में प्रकाशित प्रपत्र एक के क्षेत्रों एवं जनसंख्या में परिवर्तन हुआ है दुसरे भाग अंर्तगत सभी पदों यथा जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया, ग्राम कचहरी सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम कचहरी पंच के प्रपत्र एक का प्रकाशन ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम कचहरी पंच पद के लिए प्रपत्र ऐक के प्रकाशन के लिए अवशेष वार्ड एवं उनके जनसंख्या के आंकड़ों, संबंधित राजस्व ग्राम एवं चौहद्दी की प्रविष्टि वर्ष 2015 के प्रकाशित प्रपत्र एक के अनुसार किया जायगा साथ ही विलोपित वार्ड के विवरणी की प्रविष्टि अलग से की जायेगी. जिससे यह स्पष्ट हो सके कि किस राजस्व ग्राम का कितना जनसंख्या नगर निकाय में शामिल किया गया है. ग्राम पंचायत मुखिया व ग्राम कचहरी सरपंच के प्रपत्र एक की जनसंख्या एवं राजस्व ग्राम, संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम कचहरी पंच पद के लिए प्रविष्ट किये गये आंकडों के आधार पर स्वतः प्रदर्शित होगा. ठीक उसी प्रकार पंचायत समिति सदस्य पद का प्रपत्र एक की जनसंख्या संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम कचहरी पंच पद के लिए प्रविष्ट किये गए आंकड़ों के आधार पर स्वतः प्रदर्शित होगा एवं जिला परिषद सदस्य पद का प्रपत्र एक की जनसंख्या संबद्ध सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत मुखिया व ग्राम कचहरी सरपंच पद के प्रपत्र एक के कुल जनसंख्या के आधार पर स्वतः प्रदर्शित होगा. प्रारूप प्रकाशन व आपत्ति के लिए तिथि निर्धारित प्रारूप प्रकाशन के पूर्व आयोग द्वारा बिस्वान के माध्यम से सभी संबंधित को प्रशिक्षण दी जायेगी. इसके लिए प्रमंडलवार अलग अलग तिथि निर्धारित की गयी है. पूर्णिया व कोसी प्रमंडल के लिए 17 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गयी है. प्रपत्र एक के प्रकाशन की समय-सारणी भी निर्धारित की गयी है आयोग के अनुसार 2011 की जनगणना के आलोक में प्रपत्र एक के प्रारूप प्रकाशन 27 अप्रैल 2026 को किया जायेगा. आपत्ति दाखिल किये जाने की अवधि 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक रहेगी. आपत्तियों का निष्पादन 27 अप्रैल से 14 मई 2026 तक किया जायेगा. अपील वादों का निष्पादन 18 से 22 मई तक किया जायेगा. प्रपत्र एक का अंतिम प्रकाशन 25 मई को किया जायेगा तथा प्रपत्र एक के आंकड़ों का जिला गजट में प्रकाशन 29 मई 2026 को किया जायेगा. आयोग के सचिव ने डीएम से कहा है कि कार्य की महत्ता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए उपर्युक्त समय-सारणी के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किया जाना अपरिहार्य होगा. डीएम अपने पर्यवेक्षण, निर्देशन एवं नियंत्रण में निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >