स्पेशल ट्रेनों के सेवा में किया गया विस्तार, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

स्पेशल ट्रेनों के सेवा में किया गया विस्तार, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

कटिहार यात्री सुविधा को बेहतर बनाने व निर्बाध यात्रा कराने को लेकर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने मौजूदा यात्रा सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं. मौजूदा सेवाओं का विस्तार किया है. इन प्रयासों के तहत, यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए न्यू जलपाईगुड़ी-मालदा टाउन-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल शुरू की गई है. न्यू जलपाईगुड़ी- मालदा टाउन और मालदा टाउन- न्यू जलपाईगुड़ी 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार और सोमवार को चलेंगी. प्रत्येक दिशा में 15 फेरे पूरा करेगी. यह ट्रेन आलुआबाड़ी रोड, किशनगंज, डालखोला, बारसोई, कुमेदपुर, हरिश्चंद्रपुर, समसी, एकलाखी और ओल्ड मालदा जैसे स्टेशनों से होकर गुज़रेगी तथा यात्रियों को आरामदायक और कुशल यात्रा का अनुभव सुनिश्चित करने के लिए 22 कोच के साथ संचालित होगी. इसके अलावा, लंबी दूरी की कनेक्टिविटी को और अधिक बेहतर बनाने के लिए, स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 09 अप्रैल से 14 मई तक चलेगी. जिसमें कुल छह ट्रिप होंगे. वापसी दिशा में गुवाहाटी-कानपुर सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 10 अप्रैल से 15 मई तक चलेगी. जिसमें कुल छह ट्रिप होंगे. यह ट्रेन प्रयागराज, वाराणसी, बरौनी, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू बंगाईगाँव, रंगिया और कामाख्या आदि प्रमुख स्टेशनों से होकर चलेगी. यह सेवा 16 कोचों के साथ संचालित होगी. इसके अलावा, स्पेशल ट्रेन संख्या 07046 सिकंदराबाद-नाहरलगुन 10 अप्रैल से 22 मई तक साप्ताहिक चलेगी, जो शुक्रवार को सिकंदराबाद से रवाना होगी. वापसी की दिशा में, स्पेशल ट्रेन नाहरलगुन- सिकंदराबाद 13 अप्रैल से 25 मई तक साप्ताहिक चलेगी, जो सोमवार को नाहरलगुन से रवाना होगी. ये दोनों सेवाएं सात-सात फेरे पूरे करेंगी और ट्रेन में 22 कोच होंगे. इसके अतिरिक्त, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने इस क्षेत्र में यात्री आवागमन को और अधिक सुगम बनाने के लिए स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरू की हैं. गुवाहाटी-जलपाईगुड़ी रोड-गुवाहाटी स्पेशल द्विसाप्ताहिक चलेगी. जिसमें प्रत्येक दिशा में सात ट्रिप होंगे. ट्रेन संख्या 05698 गुवाहाटी-जलपाईगुड़ी रोड 09 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को चलेगी. वापसी में जलपाईगुड़ी रोड-गुवाहाटी 10 अप्रैल से 01 मई तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को चलेगी. एक अन्य विशेष सेवा, न्यू जलपाईगुड़ी- बालुरघाट-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक चलेगी. जो प्रत्येक दिशा में तीन फेरों के लिए होंगी. ट्रेन संख्या 05756 न्यू जलपाईगुड़ी- बालुरघाट शनिवार अर्थात् 11, 18 और 25 अप्रैल को चलेगी. वापसीमें बालुरघाट- न्यू जलपाईगुड़ी रविवार अर्थात् 12, 19 और 26 अप्रैल को चलेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन 22 कोचों की सुविधा के साथ चलेगी. यात्री सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करते हुए, अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर की सेवाओं को बढ़ाया गया है. अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी 08 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चार अतिरिक्त फेरों के लिए चलेगी. न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर 10 अप्रैल से 01 मई तक चार अतिरिक्त फेरों के लिए चलेगी. ट्रेनों की कोच संरचना, समय-सारणी व ठहराव अपरिवर्तित रहेंगे एनएफआऱ सेवाओं और कनेक्टिविटी को निरंतर बेहतर बना रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है. कपिंजल किशोर शर्मा सीपीआरओ,एनएफ रेलवे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >