एसपी ने पांच थानों का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन और अपराध नियंत्रण के निर्देश

कटिहार एसपी ने बलरामपुर, आबादपुर, तेलता, कचना और सुधानी थानों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, गश्ती बढ़ाने और नशीले पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई को भी प्राथमिकता बताई गई.

कटिहार : पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बलरामपुर, आबादपुर, तेलता, कचना और सुधानी थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थानों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण और पुलिसिंग व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान एसपी ने ऑडी रजिस्टर का अवलोकन कर उसकी जांच की. साथ ही थानों में संधारित विभिन्न अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्हें नियमित रूप से अद्यतन रखने का निर्देश दिया. उन्होंने थाना स्तर पर किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली और लंबित मामलों समेत पुलिसिंग से जुड़े अन्य बिंदुओं की समीक्षा की.

लंबित मामलों के निष्पादन पर जोर

एसपी ने थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और न्यायालय से जारी वारंट के आदेशों का समय पर तामिला सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने अपराध और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा.

गश्ती और निगरानी बढ़ाने का निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने को कहा. नियमित गश्ती, अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया गया.

आम लोगों की शिकायतों पर हो त्वरित कार्रवाई

एसपी ने कहा कि आम लोगों को बेहतर और त्वरित पुलिसिंग उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को नागरिकों की शिकायतें गंभीरता से सुनने और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही थाना क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय रहने को कहा.

मादक पदार्थ और शराब तस्करी पर सख्ती

बारसोई अनुमंडल के सभी संबंधित थाना क्षेत्र पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे हैं. इसे देखते हुए एसपी ने थानाध्यक्षों को 24 घंटे वाहन जांच अभियान जारी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने वाहनों की नियमित जांच करने और मादक पदार्थों के तस्करों तथा शराब कारोबारियों की सूचना मिलने पर तत्काल छापेमारी कर कार्रवाई करने को कहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >