चनदहर निस्ता में आग लगने से छह गोहाल राख

चनदहर निस्ता में आग लगने से छह गोहाल राख

बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र के चनदहर पंचायत के वार्ड 11 चनदहर निस्ता गांव में गुरुवार को अचानक आग लग जाने से चार परिवार का छह जलावन घर, गोहाल जलकर खाक हो गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. तनवीर, अनवर, कलाम, मनोवर का जलावन घर सहित गोहास जय कर राख हो गया है. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. जब तक दमकल आता आग पर काबू पा लिया था.अग्नि कांड की सूचना पर इमाम जाफर, तौसीफ रेजा मुखिया प्रतिनिधि सह अधिवक्ता रागिब शजर घटना स्थल पहुंच कर क्षति का आंकलन करते हुए इस की सूचना सीओ को देकर उचित मुआवजा देने की मांग की है. कहा, ग्रामीणों के सहयोग से समय पर आग में काबू नहीं पाया जाता तो आवासीय घर भी आग की चपेट में आ सकता था. यह सभी अत्यंत गरीब परिवार है. किसी तरह पशु पालन कर परिवार चलता है. उचित मुआवजा मिलने से आर्थिक सहायता होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >