श्रीकृष्णा आस्था मंच व ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन ने मनाया कर्पूरी ठाकुर की जयंती

श्रीकृष्णा आस्था मंच व ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन ने मनाया कर्पूरी ठाकुर की जयंती

कटिहार एनएफ रेलवे ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन कटिहार के कार्यालय में श्रीकृष्णा आस्था मंच कटिहार एवं ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता श्रीकृष्णा आस्था मंच के अध्यक्ष इंजीनियर गिरिजा प्रसाद सिंह ने जबकि मंच संचालन मूलनिवासी अजय यादव ने किया. इस जयंती समारोह में दोनों संस्थाओं के सदस्यों के अलावा बामसेफ, बहुजन समाज और अर्जक संघ के सदस्यों ने भाग लिया. इस अवसर पर सर्वप्रथम अधिवक्ता केदार पासवान, कामरेड मुमताज, बामसेफ के राज्य महासचिव राजकमल, राजन प्रसाद गुप्ता, अधिवक्ता रामप्रवेश राय, शैलेंद्र कुमार, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनीषा कुमारी, श्री कृष्णा आस्था मंच के अध्यक्ष ई गिरिजा प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >