– पर थिरकते रहे श्रद्धालु, 49 वां बाबा श्याम फाल्गुन उत्सव पर आज निकलेगी निशान शोभायात्रा कटिहार श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से बाबा श्याम जी का 49वां वार्षिक रंगारंग फाल्गुन निशान उत्सव सेठ म्हारो सांवरो के दूसरे दिन सोमवार को श्यामप्रेमी के बीच उत्साह का माहौल रहा. स्थानीय अग्रसेन भवन में आयोजित तीन दिवसीय इस उत्सव भजम रासलीला में श्रद्धालु जमकर थिरकते रहे. श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष अरुण परशुरामपुरिया, सचिव कमल शर्मा एवं पंकज तमाखुवाला ने संयुक्त रूप से बताया कि सोमवार को दिनभर भजनों का कार्यक्रम जारी है. साथ ही मिलन एंड ग्रुप रासलीला कोलकाता के द्वारा ””कृष्ण सुदामा के जीवन पर चित्रण एवं फूलों की होली”” का मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति हुई. श्री श्याम प्रेमियों का उत्साह चरम सीमा पर था. बाबा की अखंड ज्योत को लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. दिनभर रंगारंग भजनों की अमृत वर्षा हुई. सर्वप्रथम भजन गायक अमित पोद्दार ने श्री श्याम पाठ वाचन के उपरांत भजन ””सांवरिया आपा होली तो खेला जी, फ़ांगनियो आय गयो सांवरिया गिरधारी”” एवं ””कितनो बड़ों मेरो भाग्य है, मारा बाबा थासु देव मिलयो”” की प्रस्तुति पर श्रद्धालु जमकर थिरके. इसके बाद प्रवीण चौधरी ने ””तीन बाण के धारी तीनों बाण चलाओ ना, मुश्किल मे है दास तेरा अब जल्दी आओ ना”” एवं ””बाबा नाचन दे तेरा भक्ता ने खूब कियो श्रृंगार, बाबा नाचन दे”” की प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिरस में डूब गया. संध्या में पंजाब भटिंडा से आये भजन गायक कमल नायक ने ””हुकुम फरमाओ सांवरिया खड़ा हूं सामने तेरे”” एवं ””मेरी पहचान मेरा खाटू वाला श्याम”” आदि मधुर एवं धमाल भजनों की प्रस्तुति के दौरान श्याम भक्त खूब झूमे. रसभरी धमाल में झूमते रहे श्रद्धालु 51 घंटे की अखंड ज्योत के साथ पूजा पाठ पंडित सरोज शास्त्री, पंडित नीरज शर्मा, पंडित पवन जोशी, पंडित गौतम खंडेलवाल द्वारा पूरे विधि विधान के साथ कराया जा रहा है. श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से इस त्रिदिवसीय निशान महोत्सव को लेकर ””जय श्री श्याम”” के उद्घघोष से आसपास का पूरा इलाका श्याममय हो चुका है. दूसरे दिन भी भजन कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय है. इत्र की फुहार एवं फूलो की वर्षा श्री श्याम प्रेमियों के बीच किया गया. विशेष आकर्षण अखंड ज्योति, भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार, रंग भरी धमाल, श्याम अखंड नित्य ज्योति पाठ, छप्पन भोग आदि का आयोजन भी श्याम दीवाने को आकर्षित कर रही है. दिनभर बाबा के प्रसाद का भी वितरण किया गया. बड़ी संख्या मे श्याम प्रेमी इस उत्सव का आनंद ले रहे है. दिनांक मंगलवार को 1.00 बजे दिन तक बाबा के भजनों का कार्यक्रम, होली, धमाल एवं रासलीला आयोजित होगी. साथ ही दिन के 2.00 बजे एक भव्य शोभा निशान यात्रा निकाली जायेगी, जो कि शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री श्याम मंदिर, अड़गड़ा चौक तक जायेगी. वही श्री श्याम बाबा के चरणों मे निशान अर्पण किया जायेगा. आयोजन में मिल रहा इनका सहयोग इस निशान महोत्सव कार्यक्रम को पूर्णरूपेण सफल बनाने को लेकर श्याम दीवाने जुटे हुए है. श्री श्याम मित्र मंडल के सज्जन तमाखुवाला, सज्जन अग्रवाल, प्रकाश तमाखुवाला, विजय परशुरामपुरिया, निर्मल काबरा, ओम केडिया, राजेश सुल्तानिया, पंचानंद नायक, महेश शर्मा, रविन्द्र शर्मा, सुनील धंडानिया, श्याम चंद्रवंशी, प्रवीण अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विकास खंडेलिया, राजू शर्मा, अमित चंद्रवंशी, मनीष सुल्तानिया, दीपक बिदसरिया, उत्तम अग्रवाल, नितेश सुल्तानिया, श्रवण मोर, चेतन अग्रवाल, कमल डोकनिया, यश चौधरी, सुधांशु तमाखुवाला, संजीव सुरेखा, राहुल अग्रवाल, पवन साह , सुमित मुकीम, सोनू शर्मा, अनिमेष कटारुका, कृष्णा अग्रवाल, दिशांत अग्रवाल, सक्षम खंडेलवाल, निकुंज सुल्तानिया, कानू शर्मा, जितेंद्र कुमार आदि सदस्यगण सक्रिय रूप से श्री श्याम मित्र मंडल कटिहार के 49वा रंगारंग निशान महोत्सव को पूर्णरूपेण सफल बनाने मे लगे हुए है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
