राजधानी सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेन चली विलंब से

राजधानी सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेन चली विलंब से

कटिहार कुहासा ने ट्रेनों के रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है. कटिहार से परिचालित तथा इस होकर गुजरने वाली राजधानी सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेन विलंब रही. शनिवार को घना कुहासा के कारण राजधानी सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेन विलंब से चली. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घने कुहासा के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही. जिस कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी. एनएफ रेलवे एवं पूर्व मध्य रेलवे से परिचालित ट्रेन नंबर 12408 कर्मभूमि एक्सप्रेस 3 घंटा 26 मिनट, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस 8.36 घंटा, 12423 राजधानी एक्सप्रेस 7 घंटा 24 मिनट विलंब रही. ट्रेन नंबर 15706 चंपारण एक्सप्रेस 11.15 घंटा 15905 डिब्रूगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस 18.13 घंटा विलंब रही. इसके अतिरिक्त कई पैसेंजर एवं डीएमयू ट्रेन भी विलंब रही. ट्रेनों के विलंब रहने से यात्रियों को प्लेटफार्म पर खासी परेशानी का सामना करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >