लापता युवक की दिन भर की जाती रही खोज़ नहीं मिला सुराग

लापता युवक की दिन भर की जाती रही खोज़ नहीं मिला सुराग

प्राणपुर थाना क्षेत्र के केहुनियां गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी इंदल कुमार रविदास 22 वर्ष पिता स्व जनार्दन रविदास बुधवार की रात्रि तकरीबन आठ बजे दुकान से लापता हो जाने से परिजन परेशान है. गुरुवार को पूरे दिन उसकी खोजबीन होती रही, पर उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है. प्राणपुर पुलिस डॉग स्क्वायड और एसडीआरएफ टीम हर तरफ खज अभियान चलाया पर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. युवक का सुराग नहीं मिलने से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. लापता इंदल के बड़े भाई बादल रविदास ने प्राणपुर थाना में आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से अपने भाई इंदल कुमार रविदास की बरामदगी की मांग की है. एसडीपीओ कटिहार अभिजीत कुमार ने बताया कि प्राणपुर थाना क्षेत्र के केवट टोला केहुनिया गांव के समीप बसनी बहियार से लापता इंदल का बाइक व गमछा बरामद किया गया है. दूसरी ओर एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाया है. लापता इंदल रविदास के परिजनों एवं उनके दोस्त से पूछताछ किया जा रहा है. डॉग स्क्वायड टीम और एसडीआरएफ टीम बसनी रेलवे पुल में खोजबीन की जा रही है. लापता इंदल के बड़े भाई बादल रविदास ने प्राणपुर पुलिस को अपने भाई के प्रेम प्रसंग का मामला बताया है. केवट टोला केहुनिया गांव निवासी जीतू केवट की पत्नी संजना देवी को प्राणपुर पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है. इंदल रविदास तीन भाई और दो बहन है. पत्नी सोनी देवी और एक पुत्र, एक पुत्री है. पिता तकरीबन दो वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. मां मीरा देवी सहित पूरे परिवार का पुत्र के लापता होने से रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >