अमदाबाद जंगला टाल पंचायत के सरपंच तजमुल हक की बाइक में ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये है. बथना मोड़ के समीप मदरसा के पास पीछे से आ रहे एक बाइक ने ठोकर मार दिया. बाइक में ठोकर लगते ही वे गिर गये. वह गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. बैदा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि जमाल आलम ने पंचायत के लिए निर्गत एम्बुलेंस को खुद ड्राइविंग कर सरपंच को घायल स्थिति में सदर अस्पताल कटिहार तक पहुंचा. उनका उपचार चल रहा है. तजमुल हक की इस सड़क दुर्घटना में एक पैर टूट गया है. बैदा पंचायत के मुखिया द्वारा पंचायत के लिए निर्गत एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंच कर उन्हें सदर अस्पताल कटिहार पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका इस कार्य का सराहना की. लोगों ने बताया कि बैदा पंचायत में पंचायत की मुखिया बीवी महापारा खातून ने सेवा के लिए एंबुलेंस निर्गत कराई है. एक ड्राइवर भी है. रविवार की सुबह करीब 10:00 बजे ड्राइवर नहीं रहने के कारण मुखिया प्रतिनिधि जमाल आलम खुद ही एंबुलेंस चलाकर घटनास्थल पर पहुंच गए और जंगला टाल पंचायत के सरपंच को उठाकर तुरंत सदर अस्पताल कटिहार पहुंचा. प्राथमिक उपचार किया गया है. जमाल आलम ने बताया कि जंगला टाल पंचायत के सरपंच की सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना जंगला टाल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल बारी ने दिया था. जंगला टाल पंचायत के सरपंच का इस घटना में एक पैर टूट गया है और गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
