कटिहार आरपीएफ ने प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है. हाल के दिनों में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अधीन विभिन्न स्थानों पर रेलवे सुरक्षा बल के टीमों ने कई सफल अभियान चलाया. 25 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच 19.69 लाख से अधिक के लगभग 196 किलोग्राम गांजा रेलवे सुरक्षा बल ने विभिन्न ट्रेनों व स्टेशनों से बरामद किया. रेलवे सुरक्षा बल के टीमों ने इन प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी से जुड़े कई व्यक्तियों को भी पकड़ा. रेलवे सुरक्षा बल प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी, चोरी और मानव तस्करी जैसे अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है. यात्रा के दौरान जरूरतमंद यात्रियों को सक्रिय रूप से सहायता भी प्रदान करता है. रेल यात्री यात्रा के दौरान सतर्क रहें और ट्रेन यात्रा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 (टोल-फ्री) पर दें. कपिंजल किशोर शर्मा सीपीआरओ एनएफ रेलवे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
