मनसाही प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के मटियारी गांव में सोमवार की देर शाम में अक्षय कुमार गोस्वामी के निवास पर एक आवश्यक बैठक गौ रक्षक सत्यम सूर्यवंशी के नेतृत्व में आयोजित की गई. इस बैठक में हिंदू समाज के विभिन्न गांव के आसपास के लोगों ने भाग लिया. इस मौके पर सत्यम सूर्यवंशी ने कहा कि आगामी रामनवमी को लेकर 26 मार्च को कटिहार जिला में शोभा यात्रा में भाग लेने की अपील की है. यह शोभा यात्रा एलडब्लूसी मैदान से होते हुए विभिन्न गली मोहल्ले होते हुए शिव मंदिर चौक एवं पटेल चौक के रास्ते डीएस कॉलेज मैदान में समापन किया जाएगा. इसको सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पंचायत एवं प्रखंडों में स्थानीय लोगों के साथ लगातार बैठक की जा रही है.इस मौके पर बजरंग दल प्रखंड महामंत्री अक्षय कुमार गोस्वामी ने कहा कि सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में 26 मार्च को शोभा यात्रा में सम्मिलित होंगे. इस मौके पर कुणाल कुमार नगर मिलन केंद्र सहित सैकड़ो स्थानीय ग्रामीणों ने बैठक में उपस्थित होकर भाग लिया.
रामनवमी को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बजरंग दल के सदस्यों ने की बैठक
रामनवमी को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बजरंग दल के सदस्यों ने की बैठक
