आरपीएफ ने मानव तस्करी के विरुद्ध चला रखी है विशेष अभियान, 22 नाबालिग बच्चों को किया बरामद

आरपीएफ ने मानव तस्करी के विरुद्ध चला रखी है विशेष अभियान, 22 नाबालिग बच्चों को किया बरामद

– तीन पुरुष सहित दो महिलाओं को बरामद कर महिला हेल्पलाइन के किया सुपुर्द कटिहार असुरक्षित यात्रियों की सुरक्षा व मानव तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर आरपीएफ ने चार दिनों के अंतराल 25 से 29 जून की अवधि के दौरान उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. उक्त अवधि के दौरान आरपीएफ ने इस जोन के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से 22 नाबालिगों के साथ-साथ तीन पुरुषों और दो महिलाओं को रेस्क्यू किया. रेस्क्यू किये गये सभी व्यक्तियों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए चाइल्ड लाइन अधिकारियों, गैर सरकारी संगठनों, उनके माता-पिता और स्थानीय पुलिस को सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया है. 25 और 26 जून को कटिहार, किशनगंज और समसी की आरपीएफ टीमों द्वारा बड़ी कार्रवाई की गयी. इन ऑपरेशनों के दौरान संबंधित टीमों ने भागे हुए कुल पांच नाबालिग (लड़कों) को रेस्क्यू किया. जिन्हें बाद में उनकी सुरक्षित अभिरक्षा के लिए निर्देशित चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया. इसी प्रकार 27 जून को कामाख्या रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने भागे हुए एक नाबालिग लड़के को रेस्क्यू किया. तदानुसार, नाबालिग को सुरक्षित अभिरक्षा के लिए चाइल्ड लाइन, कामाख्या को सौंप दिया गया. 28 जून को न्यू बंगाईगांव रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट, न्यू बंगाईगांव की टीम ने न्यू बंगाईगांव में एक व्यक्ति सहित भागी हुई पांच नाबालिग (लड़कियों) को रेस्क्यू किया. इस ऑपरेशन में सभी पांच नाबालिगों को सुरक्षित अभिरक्षा के लिए चाइल्ड लाइन, बंगाईगांव को सौंप दिया गया. इसके अतिरिक्त, 29 जून को न्यू कूचबिहार की आरपीएफ टीम ने न्यू कूचबिहार रेलवे स्टेशन पर एक लापता पुरूष को रेस्क्यू किया. उचित पहचान और सत्यापन प्रक्रियाओं के बाद, उसे सुरक्षित रूप से परिवार से मिला दिया गया. आरपीएफ ने महिला यात्रियों की सुरक्षा और कल्याण को देखते हुए महिला दस्ता मेरी सहेली का गठन किया है. इसके निरंतर सक्रिय और सतर्क होने से एनएफ रेलवे में महिलाएं सुरक्षित वातावरण में यात्रा करती है. एनएफ रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल समय पर रेलवे संपत्ति की रक्षा के साथ-साथ रेल यात्रियों की सुरक्षा भी मुस्तैदी से करती है. महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क रहती है. ताकि मानव तस्करी पर नकेल कसी जा सके. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ, एनएफ रेलवे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >