हसनगंज कालसर पंचायत की रामपुर कोसपाली पासवान टोला में गुरुवार को राजद के पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो के नेतृत्व में महादलित टोला में गरीब, वंचित शोषित समाज के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया गया. लोगों को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विकास मॉडल के बारे में बताया. कहा कि अगर तेजस्वी यादव की सरकार बनती है, तो सबसे पहले सिंचाई, दवाई, पढ़ाई, कार्रवाई और भ्रष्टाचार इन सभी पर काम करेगी. भ्रष्टाचार को रोकने वाली सरकार होगी. वर्तमान में इतना भ्रष्टाचार हो गया है कि हर दफ्तर ऑफिस में बिना रिश्वत लिए काम नहीं होता है. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के शासन काल के कई उपलब्धियों को गांवों में लोगों को बतायी जा रही है. तेजस्वी यादव जातीय जनगणना साढ़े पांच लाख रोजगार जैसे बड़ी उपलब्धियों को गिनाया जा रहा है. तेजस्वी सरकार बनने के बाद माई बहिन मान योजना के तहत पच्चीस सौ रुपया, वृद्धा विधवा पेंशन पंद्रह सौ रुपए, दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त, लाखों बेरोजगारों को रोजगार राज्य में उद्योग निवेश जैसे एजेंडा को भी लोगों के बीच जनसंपर्क अभियान दौरान बताया गया. कार्यक्रम का संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन कुमार उरांव ने किया. राजद नेता कुमार कुलजीत, अरुण सिंह, वार्ड सदस्य कन्हैया उरांव, सुरेश पासवान, अशोक कुमार पोद्दार, चंद्र मुर्मू, बबलू मुर्मू सहित राजद कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
