रैयांपुर महानंदा नदी में पुल निर्माण की मांग

रैयांपुर महानंदा नदी में पुल निर्माण की मांग

बलिया बेलौन कदवा विधायक डॉ दुलाल चन्द्र गोस्वामी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र कर महानंदा नदी पर रैयापुर घाट में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मांग करते हुए कहा की क्षेत्र के लोगों द्वारा कई दशक से पुल निर्माण की मांग करते आ रहा है. यहां पुल के अभाव में लोग नाव से नदी पार करते हैं. कहा की चौकी कुरूम पथ पर महानंदा नदी रैयांपुर घाट में उच्च स्तरीय पुल के अभाव में बहुत बड़ी आबादी को आवागमन के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है. विशेष कर बारिश व बाढ की समय में करीब दो लाख की आबादी के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है. लोगों को प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए महानंदा नदी नाव से पार करना पड़ता है. बारिश बाढ के समय 15 किमी के बदले 45 किमी दूरी तय करनी पड़ती है. यहां पुल बन जाने से लोगों को आर्थिक लाभ के साथ समय की बचत होगी. लोगों के लिए रोजगार का अवसर बढ़ेगा. मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा की रैंयापुर घाट में पुल निर्माण बहुत जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >