नौवीं कक्षा के छात्रों की त्रैमासिक परीक्षा दूसरे दिन जारी

नौवीं कक्षा के छात्रों की त्रैमासिक परीक्षा दूसरे दिन जारी

कटिहार जिले के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शुक्रवार को दूसरे दिन भी नौवीं कक्षा की त्रैमासिक परीक्षा जारी रही है. इस त्रैमासिक परीक्षा में 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे है. यह परीक्षा शनिवार तक दो पालियों।में चलेगी. पहली पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9.30 बजे एवं दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2.00 बजे से शुरू होती है. शिक्षा विभाग के दिशानिर्देश के अनुरूप परीक्षा का शिड्यूल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा एक सप्ताह पहले ही जारी किया जा चुका है. परीक्षा गुरुवार को शुरू हुई है. गुरुवार को परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में मातृभाषा एवं दूसरी पाली में द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा हुई है. शुक्रवार को दूसरे दिन पहली पाली में विज्ञान एवं दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई है. अंतिम दिन यानी शनिवार को पहली पाली में गणित एवं दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए गृह विज्ञान तथा दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होगी. दूसरी तरफ जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की द्वितीय त्रैमासिक परीक्षा चल रही है. प्रारंभिक स्कूलों में शनिवार को कक्षा एक एवं दो की गणित, 22 दिसंबर को कक्षा छह से आठ की विज्ञान की परीक्षा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >