मधाइपुर में राजस्वकर्मी के खिलाफ जताया आक्रोश

मधाइपुर में राजस्वकर्मी के खिलाफ जताया आक्रोश

बलिया बेलौन मधाइपुर पंचायत में राजस्व कर्मी की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किसान समृद्धि के तहत किसानों का ई केवाईसी के लिए लगातार शिविर लगाया जा रहा है. शिविर में राजस्वकर्मी के अनुपस्थित रहने से केवल कागजी खानापूर्ति की जा रही है. मुखिया असरार अहमद ने बताया की राजस्व कर्मी पंचायत में कभी उपस्थित नहीं रहते है. क्षेत्र के लोग बिचौलिया से कार्य कराने को मजबूर हो रहे हैं. लोगों का आर्थिक शोषण होता है. किसान सलाहकार ने समृद्धि योजना के तहत ई-केवाईसी, किसान कार्ड बनाने का कार्य धीमी गति से हो रहा है. शिविर के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है. लोगों ने पंचायत भवन भैलागंज पहुंच कर राजस्वकर्मी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कदवा सीओ आषुतोष मयंक आनन्द से विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >