शिक्षा में गुणात्मक सुधार की प्रक्रिया को आगे बढ़ायेंगे: डीइओ

शिक्षा में गुणात्मक सुधार की प्रक्रिया को आगे बढ़ायेंगे: डीइओ

– नये जिला शिक्षा पदाधिकारी ने लिया प्रभार कटिहार नव पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने औपचारिक रुप से निवर्तमान डीइओ अमित कुमार से प्रभार ग्रहण कर लिया. डीईओ के कार्यालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में प्रभार ग्रहण किया. इस अवसर निवर्तमान डीइओ अमित कुमार ने कहा कि कटिहार में सभी के सहयोग से उनका कार्यकाल बेहतर रहा है. शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने को लेकर सभी ने सहयोग किया. शिक्षा विभाग के कर्मचारी, शिक्षक पदाधिकारी आदि ने सहयोग किया. प्रभार लेने के बाद नव पदस्थापित डीइओ श्री चौधरी ने कहा कि जिले के शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार को लेकर की जा रही प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे. सभी के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार को लेकर पहल की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >