गणतंत्र दिवस परेड देखने के जल योद्धा प्रमोद झा हुए रवाना

गणतंत्र दिवस परेड देखने के जल योद्धा प्रमोद झा हुए रवाना

मनिहारी जल योद्धा प्रमोद कुमार झा शनिवार को दिल्ली रवाना हो गये. विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड देखने दिल्ली गये. जिला गंगा समिति के सदस्य प्रमोद कुमार को जिला गंगा समिति कटिहार की ओर से नामित किये गये है. जल योद्धा श्री झा ने कहा कि जीवनदायिनी मां गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि जीवन जीने की संस्कृति हैं। उनका संरक्षण हम सभी का नैतिक और सामाजिक दायित्व है. यह सम्मान पूरे समाज, स्वयंसेवकों और गंगा प्रेमियों का है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व डीएम आशुतोष द्विवेदी को धन्यवाद देते है. उन्होंने कहा कि पिछले 38 साल से गंगा नदी में पर्यावरण प्रदुषण की रोकथाम नियंत्रण और कमी, कायाकल्प के लिए पहल करते है. गंगा घाट पर विशेष साफ-सफाई का ध्यान रखते है. हिन्दू पर्व त्योहार में गंगा घाट स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा गंगा घाट पर करते है. मौके पर अरविन्द मौआर, बिकास चंद्र झा, अजय मंडल, पवन मिश्रा, मिठू, प्रीतेश झा, आजाद आदि ने स्टेशन पर फूल देकर बधाई देकर रवाना किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >