मुहर्रम को लेकर कोढ़ा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

मुहर्रम को लेकर कोढ़ा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

कोढ़ा आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोढ़ा पुलिस ने शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च कोढ़ा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील मोहल्लों से गुजरते हुए संपन्न हुआ. पुलिस बल ने लोगों को पर्व के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की. अफवाहों से दूर रहने का संदेश दिया. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि मुहर्रम के मौके पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. फ्लैग मार्च थानाध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में निकाला गया. जिसमें एसआई राजेश कुमार, एसआई मन्नू ओझा, एसआई रॉकी कुमार, एसआई विवेक भारती सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र पुलिस बल शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >