पुलिस ने अपहृता को किया बरामद

पुलिस ने अपहृता को किया बरामद

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के कांड संख्या 151/25 में दर्ज अपहरण मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. कोलासी पुलिस नेअपहृता को कटिहार से सकुशल बरामद कर लिया है. यह जानकारी कोलासी पुलिस सिविल प्रभारी मुकेश कुमार ने दी. अपहृता की मां ने कोलासी पुलिस शिविर में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण शादी की नीयत से कर लिया गया है. मामला दर्ज कर पुलिस के द्वारा जांच शुरू कर दी गयी. छानबीन के क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित कर अपहृता को कटिहार से बरामद किया. फिलहाल पुलिस अपहृता से पूछताछ कर रही है. अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है. पुलिस ने संकेत दिया है कि बहुत जल्द इस अपहरण कांड के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >