कटिहार राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को कटिहार सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय काली स्थान धुस्मर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समता ग्रामीण विकास, लोक स्वराज व गगन तारा फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कैलाश प्रसाद मंडल ने किया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संजय यादव ने किया. कार्यक्रम में समता ग्रामीण विकास के सचिव किशोर कुमार मंडल व लोक स्वराज के डॉ गंगा सागर दीनबंधु ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रही है. ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है. जहां बेटियों अपने प्रतिभा के बल पर परचम नहीं लहरा रही है. इसलिए बेटे-बेटियों में भेदभाव किये बगैर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए. कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों व छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया. कई छात्राओं ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम की शुरुआत अपने घर व समाज से करेंगे. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैलाश प्रसाद मंडल, सहायक शिक्षक अनन्त कुमार, संजय यादव, खालिक खान, शीत कुमार, नमिता देवी, जीनत आमना, कुमारी उषा,अमिता सिंह, मनीषा सिंह सहित बड़ी संख्या छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
