मुहर्रम को लेकर फलका थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को फलका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

कटिहार के फलका से रिपोर्ट,

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को फलका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव ने की. बैठक में एसडीपीओ सदर-2 सुनील कुमार शर्मा, प्रखंड प्रमुख दीप शिखा सिंह, अंचलधिकारी शोमी पोद्दार मुख्य रूप से उपस्थित रहे. एसडीपीओ सुनील कुमार शर्मा ने मुहर्रम जुलूस एवं अन्य आयोजनों को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि मोहर्रम के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. साथ ही सभी अखाड़ा कमेटियों को निर्धारित रूट चार्ट एवं समय-सारिणी का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी.

नियम का उल्लंघन करने पर होगी कानूनी कार्रवाई

नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव, अंचलाधिकारी सौमी पोद्दार ने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार गश्ती अभियान भी चलाया जायेगा. उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अफवाहपूर्ण पोस्ट साझा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. मुखिया संघ के अध्यक्ष राजेश रंजन, राजू नायक, मुखिया प्रतिनिधि संजय झा, अमित गुप्ता, मोहम्मद इमरान, सरपंच आमिल, सांसद प्रतिनिधि तफसील अहमद, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार मंडल, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल कलाम आजाद, पंचायत समिति सदस्य मनोज मंडल, उपेंद्र महतो, मोहम्मद नशीम, समाजसेवी इकराम, पंकज यादव, टुनटुन गुप्ता, बदरुद्दीन, पप्पू यादव, मोहम्मद सरताज, सोनू खान जकी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >