आबादपुर कन्या विवाह मंडप बन कर तैयार हो जाने के पश्चात गांव में बेटियों के विवाह के लिए महंगे मेरैज हॉल बुक नहीं करने पड़ेंगे. इससे बेटियों के पिता पर आर्थिक बोझ कम हो जायेगा. उक्त बातें बेलवा पंचायत की मुखिया सलमा खातून ने बेलवा पंचायत स्थित कोताहार ग्राम में कन्या विवाह मंडप की नींव रखने के दौरान कही. मौके पर बीपीआरओ संतोष कुमार, जिप सदस्य प्रतिनिधि आफताब ताज, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल वदूद, सरपंच प्रतिनिधि आरिफ मौजूद रहे. बीपीआरओ ने बताया कि पंचायत में होने वाली शादियों की शहनाइयों की गूंज अब विवाह मंडप में होंगी. पंचायत वासियों को इसका लाभ मिलेगा. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मजहरुल हक उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
