77 निशान के साथ खाटू श्याम महोत्सव शोभा यात्रा में शामिल हुए लोग

77 निशान के साथ खाटू श्याम महोत्सव शोभा यात्रा में शामिल हुए लोग

– निशान शोभायात्रा सेमापुर से कटिहार शिव मंदिर चौक में देर शाम समाप्त हुआ बरारी प्रखंड के सेमापुर बाजार में आयोजित खाटू श्याम महोत्सव निशान शोभा यात्रा सोमवार को भव्यता के साथ निकाली गयी. 77 निशान के साथ महिला पुरुष बच्चे शामिल हुए. वही बड़ी तदात में स्थानीय श्याम भक्त नंगे पांव पैदल शोभा यात्रा में शामिल हुए. एकादशी को मनाये जाने वाले श्याम महोत्सव में पहले दिन निशान पूजन के साथ भव्य श्याम दरबार सजाया गया. छप्पन भोग के साथ ज्योतिंलिंग लगातर जलते रहे. भक्ति संगीत से भक्तजन भाव विहोर होते रहे. निशान यात्रा सेमापुर दुर्गा मंदिर से निकल कर सेमापुर बाजार, सकरेली, सुखासन होते हुए कटिहार श्याम खाटू मंदिर के प्रांगण में पहुंची. पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. खांटू श्याम आयोजन समिति में पंकज चिरानियां, अनुज अग्रवाल, अनिल बंसल, प्रतीक, शोले, सुशील, मुकेश अग्रवाल, अजय सिंह, अखिलेश सिंह, रौनक आर्यन, सौनक, बजरंग अग्रवाल सहित सेमापुर क्षेत्र के श्याम भक्त परिवार के शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >