मां दुर्गा को लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

मां दुर्गा को लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

कटिहार शहर के सभी पूजा पंडालों में रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दिया. मां दुर्गा के जयकारे के साथ पूरा शहर भक्ति में डूबा रहा. श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर ढोल नगाड़े डीजे की धुन पर मां की प्रतिमा को अंतिम विदाई दी. श्रद्धालु सड़कों पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए विसर्जन जुलूस में शामिल हुए. बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी विसर्जन जुलूस में अपनी भागीदारी निभायी. चौराहों पर श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी कर मां दुर्गा को विदाई देने में लगे हुए थे. जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में दशवीं के दिन ही कुछ छोटे-मोटे पूजा क्लबों के द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया था. लेकिन बड़े पूजा क्लब के द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन नहीं किया गया था. रविवार के दिन सब शहर के सभी पूजा क्लबों के द्वारा प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया. शहर के डेहरिया स्थित एलडब्ल्यू सी, यज्ञशाला पूजा पंडाल, चुना गली संघर्ष क्लब, न्यू मार्केट सर्व एकता संघ, यादव टोला स्थित न्यू संघर्ष क्लब, बनिया टोला पूजा समिति, लीडर क्लब, संग्राम संघ आदि दुर्गा पूजा समिति आदि पूजा क्लबों के द्वारा देर शाम तक मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. महिलाओं ने मां दुर्गा को बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ उनकी पूजा अर्चना कर सुहागिन का रस्म निभाया. महिलाओं ने बारी-बारी से माता को सुहागिन के कई साजो सामान भी अर्पित किया. विसर्जन जुलूस में कोई खुशी से झूम रहा था तो किसी की आंखें छलक रही थी. माता की प्रतिमा को पूरे शहर का भ्रमण कराया गया. मां दुर्गा को विदाई देने के लिए सभी लोग घर से निकल कर मां की प्रतिमा का अंतिम दर्शन भी कर रहे थे. हाथ जोड़कर सभी अपने जीवन में खुशी समृद्धि का वरदान मांग रहे थे. सुरक्षा के दृष्टिकोण से विसर्जन जुलूस में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और सुरक्षा बल भी तैनात रहे. नाचते गाते सभी पूजा क्लब द्वारा अपने निकटतम नदी पोखर, तालाब में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >