कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार जलजमाव की समस्या आम हो गयी है. हल्की बारिश में नगर पंचायत के विभिन्न जगहों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है. हाल के ही दिनों में हुई रूक रूक कर हुई बारिश से नगर पंचायत के अंबेडकर भवन के निकट स्थित सर्विस रोड पर भारी मात्रा में पानी का जलजमाव हो गया. नगर पंचायत के आमजनों के लिए पैदल के रास्ते यह मार्ग मुख्य हैं. जिस होकर गुजरने से राहगीरों को आवागमन में कठिनाई हो रही है. स्थिति यह है कि लोगों को बाजार तक पहुंचने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पिछले तीन से चार दिनों से इस क्षेत्र में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. जलजमाव के कारण दुर्गंध फैलने लगी है. नगर पंचायत के बुद्धिजीवियों ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस समस्या पर पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं. इस समस्या पर कोई भी सुधी लेने वाले नजर नहीं आ रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा मूलभूत सुविधाएं देने का दावा किया जाता है. लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही दिख रही है. जगह-जगह जमा पानी और गंदगी से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था की जाय. ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके और संभावित बीमारियों से बचाव हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
