देहरादून में पंचायती राज प्रशिक्षण में शामिल हुए कदवा प्रखंड के मुखिया

कदवा प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष मेराज आलम सहित बिहार के कई मुखिया उत्तराखंड के देहरादून में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. यह प्रशिक्षण पंचायती राज व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने पर केंद्रित है.

कटिहार (बलिया) : बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग की ओर से उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कदवा प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष सह बेलौन पंचायत के मुखिया मेराज आलम अपने सहयोगी मुखियाओं के साथ शामिल हुए. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 जुलाई तक चलेगा.

मेराज आलम ने बताया कि बिहार के विभिन्न जिलों से चयनित मुखियाओं को इस प्रशिक्षण में भाग लेने का अवसर मिला है. उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में यह सरकार की महत्वपूर्ण पहल है.

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान पंचायतों के विकास एवं आधुनिकीकरण, डिजिटल व्यवस्था, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है.

इसके अलावा डिजिटल पंचायत सेवाएं, महिला सशक्तिकरण, आदर्श पंचायत निर्माण तथा पंचायती राज की नई योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

मेराज आलम ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से पंचायती राज व्यवस्था अधिक तकनीक आधारित और पारदर्शी बनेगी. प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव के आधार पर पंचायतों में विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जा सकेगा, जिससे ग्रामीणों को सीधे लाभ मिलेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >