प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

हसनगंज सरदाही खेल मैदान में शनिवार को मेरा युवा भारत कटिहार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित समूह प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया. प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, मुखिया रानी देवी, सरपंच अनील मंडल व समाजसेवी कमलेश मंडल ने संयुक्त रुप से राष्ट्रगान के साथ फीता काट कर शुभारंभ किया. खेल आयोजिकों में अक्षय कुमार, हीरो आनंद, विक्रम कुमार, दीपक कुमार, प्रमोद कुमार, कुणाल कुमार, महेश कुमार ने कहा कि फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच कदमटोला वर्सेस दहियारगंज टीम के बीच खेला गया. जिसमें राजकुमार मुर्मू कैप्टन कदमटोला की टीम विजेता व उपविजेता विक्रम कुमार कैप्टन दहियारगंज की टीम घोषित हुए है. बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच सरदाही वर्सेस हसनगंज के बीच खेला गया. विजेता सपना कुमारी सरदही टीम व उपविजेता पूजा कुमारी हसनगंज टीम घोषित हुई. बालक दौड़ प्रतियोगिता में राजा कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. द्वितीय स्थान लख्खी कुमार व तृतीय स्थान भिमलाल सोरेन ने हासिल किया. बालिका दौड़ में रेशमी कुमारी प्रथम, जिया कुमारी द्वितीय व तृतीय स्थान कुमकुम कुमारी ने प्राप्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >