बलिया बेलौन में मुहर्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में मना

बलिया बेलौन में मुहर्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में मना

बलिया बेलौन शहादत और कुर्बानी का पर्व मुहर्रम शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में रविवार को सम्पन्न हो गया. भैलागंज कर्बला मैदान में विधायक डॉ शकील अहमद खान उपस्थित होकर मुहर्रम अखाड़ा का मनोबल बढ़ाया. पुलिस बलों की तैनाती के साथ साथ जगह जगह दंडाधिकारी तैनात रहे. बलिया बेलौन थानाध्यक्ष दिलशाद खान, सालमारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार दल बल के साथ गस्ती में रहे. बेलौन मुखिया मेराज आलम ने कहा की हजरत इमाम हुसैन की शहादत को लोग हमेशा याद रखेंगे. जिला परिषद मुनतसीर अहमद, शाहिद हुसैन, शेखपुरा के एकबाल हुसैन, अरब आलम, मधाइपुर मुखिया असरार अहमद, फोटीक चन्द्र साह, रंजीत साह, रिजवानपुर मुखिया तहमीद सद्दाम, साकीर आलम, तैयबपुर मुखिया मारूफ अहसन, भौनगर मुखिया सत्यनारायण यादव, बीझारा के इनायत राही, शिकारपुर के सहरयार आलम, बेनी जलालपुर मुखिया नाहीद आलम, उनासो पचगाछी मुखिया हाजी एजाजूल हक, चनदहर के रागीब शजर, इमाम जाफर, निस्ता मुखिया अख्तर आलम, सालमारी मुखिया गोलाम सरवर, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी मरगुबुल हक, शाह फैसल, विष्णु अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, सालीम जर्राह, जुनैद अशरफी आदि ने शांतिपूर्ण मोहर्रम सम्पन्न होने पर लोगों को धन्यवाद दिया. रैयांपुर, माहीनगर, भैलागंज, बलिया बेलौन, सालमारी कर्बला का आयोजन किया गया. सालमारी कर्बला कमेटी के बदरूज्जमा के द्वारा पानी की व्यवस्था एवं मेडिकल कैम्प लगा कर खेल के दौरान जख्मी हुए लोगों का इलाज कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >