सड़क पार कर रही दो महिलाओं को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर

सड़क पार कर रही दो महिलाओं को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर

फलका फलका थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना दोपहर करीब तीन बजे कोढ़ा-फलका मार्ग पर बंटुटा पुल के समीप हुई. जहां सड़क पार कर रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में घायल महिलाओं की पहचान यादव टोली, फलका निवासी किरण देवी 30 वर्ष और पिंकी देवी 26 वर्ष के रूप में हुई है. दोनों महिलाएं अपने कामत से लौट रही थी. सड़क पार करने के दौरान गेड़ाबाड़ी की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फलका लाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. लेकिन किरण देवी की स्थिति चिंताजनक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. पिंकी देवी का इलाज फलका अस्पताल में ही चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >