फलका पोठिया थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग छात्रा को एक युवक ने जबरन पकड़कर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने आरोपित युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़ित के पिता ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में आरोप लगाया है कि नबालिग पुत्री बुधवार को गांव के ही एक कोचिंग पढ़ने के लिये गयी थी और पढ़ कर लौटने के क्रम में पुत्री को शब्दा ग्राम के सुमित कुमार जबरन पकड़ कर अपने घर ले जाकर मारपीट कर नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया. आरोपित के द्वारा उनकी पुत्री का गलत वीडियो भी बना लिया है और धमकी दी कि अगर केस मुकदमा करोगी तो हम तुम्हारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे. नाबालिग लड़की काफी डरी व सहमी हुई थी. पीड़िता की मां ने बताया की कुछ माह पूर्व ही उनकी पुत्री के साथ उक्त आरोपित के द्वारा कोचिंग से पढ़कर लौटने के क्रम में मोबाईल भी छीना लिया था. आरोपित क़ो पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पोठिया थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता के पिता के द्वारा आवेदन दिया गया है. आवेदन पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
