बलिया बेलौन ग्राम पंचायत शेखपुरा में रविवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन कर एक दुसरे का गले लग कर एवं सेवाइयां खा कर मिठी ईद की बधाई दी व त्योहार मनायें. मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन ने बताया की रमजानुल मुबारक के बाद ईद खुशियों का त्योहार है, इस खुशी के मौके पर ईद मिलन समारोह आयोजित कर एक दूसरे को ईद की बधाई दी गयी. इस मौके पर सभी जाति धर्म के लोग शरीक हो कर गंगा जमनी तहजीब की मिशाल पैश किया है. उपमुखिया रंजीत कुमार दास, समिति सदस्य संजय यादव, वार्ड सदस्य प्रकाश कुमार राय, पैक्स अध्यक्ष सत्यप्रिय साह के द्वारा ईद मिलन समारोह में सराहनीय सहयोग किये.
शेखपुरा में ईद मिलन समारोह
शेखपुरा में ईद मिलनोसमारोह
