मनसाही प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा से कटिहार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क कुरेठा मनिया इन दिन इन दोनों सुर्खियों में हैं.बता दें कि कटिहार रेलखंड के भाया कुमेदपुर रेल खंड के बीच जब से रेलवे के डबल लाइन का काम शुरू हुआ है. इन सड़क पर ओवरलोड ट्रक दिन-रात चल रहा है. जिस कारण पक्की सड़क जर्जर होने के साथ-साथ बड़े बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई है. बता दें कि यह सड़क की दूरी चार किलोमीटर से अधिक है. इस सड़क पर रेलवे ओवरलोड ट्रक चलने के साथ-साथ बड़े-बड़े लोहे के पिलर एवं रड का भी गाड़ी लगातार चलता है. जिस कारण सड़क की स्थिति बदहाल हो गयी है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि इस सड़क की मरम्मति कराया जाए ताकि लोग सुगमता से आवागमन कर सकें.
जर्जर पक्की सड़क हुआ गड्ढे में तब्दील, राहगीर परेशान
जर्जर पक्की सड़क हुआ गड्ढे में तब्दील, राहगीर परेशान
