फलका थाना क्षेत्र के भंगहा गांव वार्ड संख्या 16 में सोमवार को एक दुखद हादसा हो गया. एक विशाल वृक्ष की डाल काटने के दौरान 50 वर्षीय कामेश्वर मंडल गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार कामेश्वर मंडल वृक्ष की डाल काटने का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे ऊंचाई से नीचे गिर पड़े. जिससे उन्हें गंभीर चोटें आयी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने तत्काल घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फलका पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. जांच के दौरान उनकी स्थिति गंभीर पाई गई. सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने की आशंका को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए और घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. परिजनों ने बताया कि कामेश्वर मंडल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. हादसे के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डाल काटने के दौरान गिरकर अधेड़ गंभीर रूप से घायल
डाल काटने के दौरान गिरकर अधेड़ गंभीर रूप से घायल
