बलिया बेलौन चनदहर पंचायत के मनरेगा भवन बघवा में शनिवार को 200 मनरेगा मजदूरों के श्रम कार्ड का ई-केवाईसी शिविर लगा कर किया. मुखिया प्रतिनिधि रागिब शजर ने बताया की जॉब कार्ड धारकों का ई-केवाईसी तेजी से हो रहा है. शिविर में 200 मजदूरों का ई-केवाईसी हुआ. छुटे हुए लोगों का 24 दिसम्बर को दुबारा शिविर लगेगा. उसभी मनरेगा मजदूरों के जॉब कार्ड का ई-केवाईसी कराना जरूरी है. जॉब कार्ड, लेबर कार्ड का ई-केवाईसी नहीं होने से जॉब कार्ड बंद हो जायेगा. सभी कार्डधारी को अनिवार्य रूप से 24 दिसम्बर के शिविर में आ कर अपने-अपने जॉब कार्ड, लेबर कार्ड का ई-केवाईसी कराने की सलाह दी है. रोजगार सेवक मनीष कुमार, पीटीए राजेश कुमार, ऑपरेटर अमित कुमार, वार्ड सदस्य मतलीब, साजिद अली, राजेश कुमार, जाहिद हुसैन, नाहिद आलम, नवेद आलम आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
