कदवा में स्थानीय उम्मीदवार को लेकर की गयी बैठक, लिये गये प्रस्ताव

कदवा में स्थानीय उम्मीदवार को लेकर की गयी बैठक, लिये गये प्रस्ताव

बलिया बेलौन विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मिशन लोकल को लेकर मधाईपुर पंचायत में बुधवार को बैठक आयोजित कर स्थानीय प्रत्याशी को सहयोग करने पर चर्चा की गयी. लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया की लोकल प्रत्याशी को विधानसभा चुनाव में सहयोग किया जायेगा. चाहे वह किसी पार्टी या निर्दलीय हो. कदवा के आमलोग स्थानीय उम्मीदवार को अपना समर्थन देंगे. मिशन लोकल के लिए ग्रामीणों की भूमिका को लेकर चर्चा की गयी. बैठक के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. डॉ एमआर हक ने कहा की मिशन लोकल को लेकर पंचायत स्तर पर कमेटी का गठन किया जा रहा है. ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन मजबूत हो सके. इस संगठन के कार्यकर्ता गांव और बूथ स्तर पर मिशन लोकल को मजबूत करने को लेकर सशक्त भूमिका की जिम्मेदारी दी गयी. संगठन की मज़बुती पर बात करते हुए कहा की लोकल को मौका मिलेगा. इस अवसर पर डॉ एमआर हक, हाजी रशीदुददीन, सलीम, महफुज, अबु नसर, बादशाह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >