मुहर्रम पर्व की तैयारी का मेयर ने लिया जायजा

मुहर्रम पर्व की तैयारी का मेयर ने लिया जायजा

कटिहार शुक्रवार को नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल ने विधि व्यवस्था का जायजा लेने खुद शहर के विभिन्न इमामबाड़े एवं जुलूस मार्गों का निरीक्षण करने पहुंची. इस दौरान महापौर ने स्वच्छता, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की गहन समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. महापौर ने बताया कि कटिहार नगर निगम सभी नागरिकों की आस्था, सुरक्षा एवं सुविधाओं के प्रति पूर्णतः समर्पित है. महापौर ने स्थानीय लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की. जिला प्रशासन को भी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दी. मौके पर उपमहापौर मंजूर खान, पार्षद प्रतिनिधि मंजूर, नगर निगम के पदाधिकारी अमर झा, कैलाश चौधरी, अजय सिंह, बुडको के पदाधिकारी एवं जिले के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >