कटिहार स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड राबर्ट स्टीफेंन्सन स्मिथ बेडन पांवेल एवं लेडी वेंडन पॉवेल के जयंती के उपलक्ष्य में पूसी रेलवे भारत स्काउट गाइड मंडल कार्यालय कटिहार में बड़ी धूम धाम से ””विश्व चिंतन दिवस के रुप में मनाया गया. इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा व ध्वजारोहण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल कार्मिक पदाधिकारी सह मुख्य जिला आयुक्त,अंजनी कुमार श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबन्धक सह जिला मुख्यालय आयुक्त नंदलाल मंडल, संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार एवं स्काउट गाइड फेलोशिप मंडल सचिव गणेश कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एक दिवसीय शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया. इस एक दिवसीय शिविर में कब्स बुलबुल, स्काउट-गाइड, रोवर रेंजर, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, रोवर्स रेंजर्स लीडर द्वारा क्विज, चित्रकला, गजट पायनियरिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. संध्या में कैंपफायर का आयोजन कर स्काउट गाइड द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी गयी. जिसकी मुख्य अतिथि कुमार सहायक वाणिज्यि प्रबंधक सह जिला आयुक्त कुमार जितेंद्र सिंह, सुधा कुमारी, सीनियर डीपीओ अंजनी कुमार श्रीवास्तव, कुमकुम वर्मा एवं नंदलाल मंडल सीनियर डीएफएम ने कार्यक्रम की सराहना की. इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) सुनील मिश्रा, आलोक कुमार, अनूप कुमार उपाध्याय, ग्रुप लीडर जय प्रकाश सिंह, वीरेंद्र कुमार राम, रोहित कुमार, अमित कुमार, महावीर प्रसाद, तनवीर आलम, चंचल दास, सोनू कुमार, राज रजक, अनीता रानी, अन्नपूर्णा कुमारी, बुलबुली कुमारी दे, निभा कुमारी, नैना कुमारी आदि प्रमुख स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, रोवर्स रेंजर्स लीडर के सहयोग से एक दिवसीय कैंप (शिविर) संपन्न हुआ. कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा स्काउट गाइड को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.
चिंतन दिवस पर कई मनमोहक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति
चिंतन दिवस पर कई मनमोहक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति
