मनिहारी मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने बघार मिर्जापुर वार्ड ग्यारह में पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया. स्व बुलाकी यादव के घर से काॅपरेटिब गोदाम तक सात लाख 95 हजार दो सौ रूपये से पीसीसी सड़क का निर्माण होगा. लोगों ने कहा कि बारिश के समय कीचड़ होने से परेशानी होती थी. सड़क निर्माण होने पर परेशानी नहीं होगी. लोगों ने विधायक को धन्यवाद दिया. अनुमंडल अनुश्रवण समिति सदस्य गोपाल कृष्ण यादव, राधा रमण यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष बद्री यादव, विधिचंद यादव, शोहराब आलम शेरू, पप्पू चौधरो, अब्दुल मन्नान, रामप्रवेश यादव, युगैश यादव, योगेन्द्र यादव, हरेन यादव, जवाहर यादव, लक्षमण यादव, चंदन यादव, छोटू यादव, सौरभ यादव, सम्राट यादव, पवन यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
