पीपल टोला में महानंदा का कटाव जारी, विभाग बेखबर

bपीपल टोला में महानंदा का कटाव जारी, विभाग बेखबर

बलिया बेलौन शेखपुरा पंचायत के वार्ड चार पीपल टोला गोसाइकोल गांव में महानंदा नदी में कटाव हो रहा है. प्रशासन व बाढ नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी अब भी बेखबर है. इसकी सूचना देने के बाद भी कटाव की स्थिति का जायजा नहीं लिया है.मुन्नी देवी, अतरवा शर्मा, शैबु शर्मा का घर नदी में विलिन हो गया है. सोमवार को महानंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ तेजी से कटाव हो रहा है. अबतक दर्जनों लोगों का आवासीय घर नदी में विलिन हो रहा है. वहां कटाव रोधक कुछ कार्य नहीं होने से लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है. एकबाल हुसैन, जुनेद अशरफी ने बताया की यहां कटाव रोधक कार्य नहीं होने से नदी कटाव तेजी से हो रहा है. अबतक आधा दर्जन परिवार का घर नदी में विलिन हो गया है. यह सभी गरीब परिवार है. पीडित परिवारों को तत्काल राहत देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >