बलिया बेलौन थाना में जब्त शराब की गयी नष्ट

बलिया बेलौन थाना में जब्त शराब की गयी नष्ट

बलिया बेलौन न्यायालय के निर्देश पर बलिया बेलौन थाना परिसर में जब्त की गयी शराब का विनष्टीकरण किया गया. 18 मामलों से 1028 लीटर शराब को बीडीओ प्रेम कुमार, थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन की मौजूदगी में नष्ट किया. थाना अभिलेखों के अनुसार नष्ट की गयी शराब में 11 मामलों से जुड़ी 236.51 लीटर विदेशी शराब तथा 7 मामलों की 792 लीटर देशी शराब शामिल थी. बिहार मद्य निषेध कानून के तहत विभिन्न छापेमारी अभियानों में इन शराब की खेपों को जब्त किया था. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने कहा, अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है. शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए नियमित रूप से छापेमारी की जा रही है. दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है. जब्त शराब को न्यायालय के आदेशानुसार समय-समय पर नष्ट किया जाता है. अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >