लाभा-रोशना महानंदा तटबंध सड़क की बढ़ेगी चौड़ाई

लाभा-रोशना महानंदा तटबंध सड़क की बढ़ेगी चौड़ाई

25 करोड़ की लगात से कराया जाएगा काम प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के लाभा-रोशना मुख्य सड़क के रोशना बाजार में पच्चीस करोड़ की लागत से विधायक निशा सिंह ने सड़क चौड़ीकरण का शिलान्यास किया. यह सड़क लाभा से रोशना महानन्दा तटबंध तक का पक्की चौड़ीकरण सड़क का निर्माण होना है. विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के साथ प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र का शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, पुल पुलिया, सहित सभी क्षेत्रों में तीव्र गति से विकास हुआ है. जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष लड्डू सिंह, प्रमुख अमित साह, डॉ राजू, स्नेह गुप्ता, प्रहलाद शर्मा, चांद गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, भवेश सिंह, संजय सिंह, निपम उपाध्याय, अलाउद्दीन, सरपंच रघुनाथ यादव सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने शिलान्यास समारोह को संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >