कुरसेला थाना में नई पहल, अब आवेदन देने पर मिलेगा प्राप्ति रसीद, बढ़ेगी पारदर्शिता

इस पहल से थाना की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है. साथ ही आवेदकों को अपने आवेदन की स्थिति को लेकर भरोसा भी बढ़ेगा.

कटिहार के कुरसेला से अजीत कुमार ठाकुर की रिपोर्ट:

कटिहार: कुरसेला थाना पुलिस ने जनहित में एक नई पहल की शुरुआत की है. अब थाना में आवेदन देने वाले सभी आवेदकों को अनिवार्य रूप से प्राप्ति रसीद दी जाएगी. शनिवार को इस व्यवस्था की औपचारिक शुरुआत करते हुए महिला एवं पुरुष आवेदकों को मौके पर रसीद प्रदान की गई.

इस पहल से थाना की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है. साथ ही आवेदकों को अपने आवेदन की स्थिति को लेकर भरोसा भी बढ़ेगा.

रसीद मिलने से आवेदकों में खुशी देखी गई. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गरीब, लाचार और जरूरतमंद लोगों को आवेदन देकर कार्रवाई होने का विश्वास मिलेगा. अब उन्हें बार-बार थाना के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और न ही प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अतिरिक्त पैरवी की आवश्यकता होगी.

बताया जा रहा है कि बिहार डीजीपी के लगातार निर्देशों के तहत पुलिस व्यवस्था में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका असर अब जमीन पर भी देखने को मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >