इंडस्ट्रियल एरिया सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति ठप, हजारों उपभोक्ता परेशान

बिजली गुल होने से न्यू मार्केट, अमला टोला, गामी टोला, अनाथालय रोड, लीची बागान, दुर्गा स्थान चौक, ड्राइवर टोला सहित कई इलाकों में आपूर्ति ठप है. सुबह से बिजली नहीं रहने के कारण इन्वर्टर भी काम करना बंद कर चुके हैं, जिससे लोग भीषण गर्मी और उमस में परेशान हैं. दुकानदारों का कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

कटिहार से राज किशोर चौरसिया की रिपोर्ट:

कटिहार: शहर के इंडस्ट्रियल एरिया विद्युत सब स्टेशन से शनिवार सुबह से ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है. इसके चलते हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सबसे अधिक दिक्कत पेयजल आपूर्ति को लेकर हो रही है, क्योंकि बिजली न रहने से घरों की टंकियां खाली हो गई हैं और लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है.

बिजली गुल होने से न्यू मार्केट, अमला टोला, गामी टोला, अनाथालय रोड, लीची बागान, दुर्गा स्थान चौक, ड्राइवर टोला सहित कई इलाकों में आपूर्ति ठप है. सुबह से बिजली नहीं रहने के कारण इन्वर्टर भी काम करना बंद कर चुके हैं, जिससे लोग भीषण गर्मी और उमस में परेशान हैं. दुकानदारों का कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

पानी के लिए हाहाकार

बिजली नहीं रहने से मोटर पंप नहीं चल पा रहे हैं, जिसके कारण घरों की पानी टंकियां खाली हो गई हैं. लोगों को दूर-दराज से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है. सुबह नहाने से लेकर खाना बनाने तक के लिए पानी की किल्लत बनी हुई है. बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

अमला टोला में बिजली का अजीब ‘मौसम कनेक्शन’

स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है. लोगों का कहना है कि अमला टोला में हालात यह हैं कि बारिश की संभावना हो तो बिजली गायब, बारिश शुरू हो तो भी बिजली गायब, और बारिश खत्म होने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं होती.

लोगों का कहना है कि अब मजाक में यह कहा जाने लगा है कि मौसम का हाल टीवी से नहीं, बल्कि बिजली जाने से पता चल जाता है. अगर बत्ती गुल हो जाए तो समझो कहीं बादल जरूर मंडरा रहे होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >