जलवायु परिवर्तन पर विशेष जोर, कटिहार रेलवे मनायेगा विश्व पर्यावरण दिवस

इस वर्ष आयोजन का विषय "जलवायु परिवर्तन" रखा गया है, जो पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास की पद्धतियों और आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी की रक्षा करने की सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व को रेखांकित करता है.

कटिहार से नीरज की रिपोर्ट:

कटिहार: जलवायु परिवर्तन को लेकर रेलवे का विशेष फोकस है. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे अपने सभी मंडलों और इकाइयों में जागरूकता कार्यक्रमों और पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों की श्रृंखला के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मना रही है.

इसे लेकर कटिहार रेल मंडल में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस वर्ष आयोजन का विषय “जलवायु परिवर्तन” रखा गया है, जो पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास की पद्धतियों और आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी की रक्षा करने की सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व को रेखांकित करता है.

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों, यात्रियों और आम लोगों के बीच पर्यावरणीय स्थिरता, स्वच्छता और संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाना है.

इस दौरान रेलवे की ओर से पौधारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली, सेमिनार और पर्यावरण-अनुकूल पहलों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. रेलवे प्रशासन ने इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की है.

यह अभियान 5 जून तक लगातार संचालित किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >