काढागोला घाट पर पंचतत्व में विलिन हुए कौशल किशोर यादव

काढागोला घाट पर पंचतत्व में विलिन हुए कौशल किशोर यादव

– शव वाहन पंचायत भ्रमण में उमड़ा जनसैलाब, पूर्णिया सांसद, एमएलसी, विधायक, राजद नेता हुए शामिल बरारी वरिष्ठ राजद नेता सह मुखिया संघ एवं पंचायती राज जिलाध्यक्ष, मुखिया रौनिया पंचायत कौशल किशोर यादव के पार्थिव शरीर का दर्शन करने शुभ चिंतकों, नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी. पूर्णिया सांसद राजेश रंजन, एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल, विधायक विजय सिंह, बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष चक्रपाणी हिमांशु, कांग्रेसा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, राजद नेता गोपाल यादव, मिथिलेश यादव, अशोक यादव ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्थित कर श्रद्धांजलि दी. परिजनों से मिलकर दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया. नगर निगम कटिहार के शव वाहन में पार्थिक शरीर को रौनियां पंचायत के रौनिया गांव , महरानी, बक्की कोल, कुड़िया, मुसहरी टोला, कालू बाबा स्थान टोला, कहार टोली, गौरीडीह, घुसकी, सिवाना, शांति नगर, शहीद भगत सिंह चौक, काढागोला ब्लॉक, रेफरल गांधी ग्राम उचला होकर काढागोला गंगा घाट पर ज्येष्ठ पुत्र बंटी यादव ने मुखाग्नि दी. नम आंखों से विदा किये गये. प्रखंड राजद अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया तनवीर आलम, मुखिया मिकाईल, मकबूल, इलियास, जौहेर आलम, एनुल हक, विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, जिला पार्षद गुणसागर पासवान, राजद नेता मनिकांत यादव, वंदना यादव, गुरुद्वारा महासचिव बीरेन्द्र सिंह, माया सिंह, गुड्डु यादव, राकेश यादव, सुलतान आदि ने शांक संवेदना प्रकट की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >