KATIHAR: एनएच-31 पर वाहन जांच में 20 किलो गांजा बरामद, महिला समेत दो गिरफ्तार

वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन से करीब 20 किलो गांजा बरामद किया है. पुलिस ने मौके से महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया.

कटिहार(कुरसेला) से अजीत ठाकुर की रिपोर्ट:

कटिहार जिले के कुरसेला थाना पुलिस ने शनिवार रात एनएच-31 स्थित कटरिया पुलिस पोस्ट पर वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन से करीब 20 किलो गांजा बरामद किया है. पुलिस ने मौके से महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

कुरसेला थानाध्यक्ष राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर फोर व्हीलर वाहन से गांजा की खेप लेकर एनएच-31 होकर गुजरने वाले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कटरिया पुलिस पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी.

वाहन की डिक्की से मिला गांजा

जांच के दौरान एक संदिग्ध चार पहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की में प्लास्टिक के पैकेट में छिपाकर रखा गया करीब 20 किलो गांजा बरामद हुआ. वाहन पर सवार महिला रेखा देवी और छोटू मंडल को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

नबाबगंज से नवगछिया ले जाई जा रही थी खेप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तस्कर गांजा की खेप समेली प्रखंड के नबाबगंज से नवगछिया लेकर जा रहे थे. कुरसेला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नबाबगंज में गांजा किस व्यक्ति से लिया गया था और नवगछिया में इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी. मामले से जुड़े अन्य तस्करों और पूरे नेटवर्क की भी तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >