Katihar: कोढ़ा पुलिस की कार्रवाई,16 ग्राम स्मैक और नकदी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार 13 मई 2026 की रात को कोढ़ा थानाध्यक्ष पंकज आनंद को गुप्त सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक महिनाथपुर नहर की ओर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी.

कटिहार से अमीर सोहेल की रिपोर्ट:

कटिहार: कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 16.31 ग्राम स्मैक और ₹16,040 नकद बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार 13 मई 2026 की रात को कोढ़ा थानाध्यक्ष पंकज आनंद को गुप्त सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक महिनाथपुर नहर की ओर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी.

पुलिस को देखते ही बाइक सवार तीनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस की तत्परता से उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया गया. पूछताछ में उनकी पहचान उदेश कुमार उर्फ कुनाल कुमार, सुमित कुमार और अर्जुन कुमार के रूप में हुई. तीनों मूसापुर गांव, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के निवासी बताए गए हैं.

तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 16.31 ग्राम स्मैक और ₹16,040 नकद बरामद किया. पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और नकदी को जब्त कर लिया है. इस संबंध में कोढ़ा थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इस अभियान में थानाध्यक्ष पंकज आनंद के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, विवेक विक्रम, गोपाल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में फैल रहे नशे के कारोबार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >